राज्य

भारत संग T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान, JDU ने कहा- ‘कड़े फैसले ले ICC’, BJP क्या बोली?

2026 के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इस वैश्विक टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से यह फैसला लिया गया है. यह महामुकाबला 15 फरवरी को होना था. अब इस तरह के फैसलों के बाद सियासी गलियारे में बयानबाजी शुरू हो गई है. सोमवार (02 फरवरी, 2026) को इस पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से रिएक्शन आया.

‘पाकिस्तान को सबक सिखाना बेहद जरूरी’

पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “पीसीबी की क्या कठिनाई है हमें नहीं समझ आ रहा. कई स्पर्धाओं में वो खेलते हैं कई में नहीं खेलते हैं. हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलने की धमकी भी दी थी. अब कहीं न कहीं आईसीसी को पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लेने होंगे. पाकिस्तान को सबक सिखाना बेहद जरूरी है.”

वो लोग नहीं आएं तो ज्यादा अच्छा है: बीजेपी

पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर तंज कसते हुए बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल ने कहा, वो लोग नहीं आएं तो ज्यादा अच्छा है. क्योंकि हमारे यहां के टीवी चैनल से पीसीबी की जो कमाई होती है. नहीं तो उनके यहां जितनी फाकाकशी है वो अपने खिलाड़ियों को पैसे भी नहीं दे पाएंगे.”

दरअसल, बीते रविवार (01 फरवरी, 2026) को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया कि उनकी टीम सात फरवरी से शुरू हो रहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.

बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच के साथ होगा. उधर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत के खिलाफ मैच न खेलने या बहिष्कार जैसी बातों पर आईसीसी की प्रतिक्रिया आई है. रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने कहा है, “उसके सभी टूर्नामेंट ईमानदारी, बराबरी और निष्पक्षता पर चलते हैं.”

यह भी पढ़ें- Budget 2026: केंद्रीय बजट को कैसे देखते हैं नीतीश कुमार? बिहार के CM ने कहा- ‘इन पहलों से…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!