गुजरात में AAP के नेताओं को मिली जमानत, केजरीवाल बोले- यह सच की जीत है, कोर्ट में बेनकाब हुई BJP

Gujarat News: गुजरात के किसानों की आवाज उठाने पर कई महीनों से जेल में बंद राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य लोगों को जमानत मिलने को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया.
अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर गुजरात की बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि सत्यमेव जयते. उन्होंने कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज बने आम आदमी पार्टी के नेता राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को कोर्ट से जमानत मिलन सच की जीत है.
कोर्ट में बेनकाब हो गई बीजेपी- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज दबाने के लिए बीजेपी ने जुल्म और साजिश का सहारा लिया था, लेकिन वो कोर्ट में बेनकाब हो गया. आम आदमी पार्टी बीजेपी की जेल और दमन के आगे नहीं झुकेगी. यह गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और हम इसे जीत कर रहेंगे.
सत्यमेव जयते
किसानों की आवाज़ दबाने के लिए गुजरात में BJP सरकार ने जिस ज़ुल्म और साज़िश का सहारा लिया, वो आज कोर्ट में बेनकाब हो गई। गुजरात में किसानों की आवाज़ बने राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को ज़मानत मिलना सच की जीत है।
BJP की जेल, डर और दमन से न गुजरात… https://t.co/Af76QA70Tc
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 31, 2026
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि सत्यमेव जयते. किसानों की आवाज़ दबाने के लिए गुजरात में बीजेपी सरकार ने जिस ज़ुल्म और साज़िश का सहारा लिया, वो आज कोर्ट में बेनकाब हो गई. गुजरात में किसानों की आवाज़ बने राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को ज़मानत मिलना सच की जीत है.
डर और दमन से नहीं झुकेंगे गुजरात के किसान- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की जेल, डर और दमन से न गुजरात के किसान झुकेंगे, न आम आदमी पार्टी झुकेगी. यह लड़ाई गुजरात के किसानों के सम्मान की है, गुजरात के सम्मान की है और इसे हम जीतकर रहेंगे.
यह भी पढ़ें-
Gujarat: प्याज-लहसुन बना तलाक की वजह, हाई कोर्ट ने पत्नी की ज़िद को माना मानसिक क्रूरता
Gujarat Weather: किसानों के लिए बुरी खबर, फरवरी में बेमौसम बरसात की चेतावनी, जानें किन जिलों में बरसेंगे बदरा



