राज्य

‘बहुत ही निराशावादी बजट’, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने BUDGET पर और क्या कहा?

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को आम बजट पेश किया. केंद्रीय बजट 2026 को लेकर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने आगे कहा कि बहुत ही निराशावादी यह बजट है.

उन्होंने कहा है कि इस बजट में कुछ भी नहीं है. इसमें तकनीकी भाषा का इस्तेमाल किया गया है जो आम आदमी की समझ में भी नहीं आए. बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने बजट में राज्यों, किसानों, निर्यातकों, महिलाओं और युवाओं के लिए ठोस प्रावधानों की कमी का आरोप लगाया है.

बजट को लेकर सरकार पर गरजीं डिपंल यादव

डिंपल यादव ने कहा कि इस बजट में न महिलाओं, न युवाओं, विनिर्माण क्षेत्र के लिए कुछ है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिक्षा और स्वास्थ का स्तर देश में लगातार गिर रहा है उसमें भी कुछ नहीं है. 

सांसद ने आगे कहा कि लगातार बजट से हमारे किसान भाइयों को उम्मीद होती है. इसलिए मैं समझती हूं कि इस बजट में किसान भाइयों के लिए भी कुछ नहीं है. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बजट की भाषा को आम जनता के लिए जटिल बताया. 

बजट से पहले डिंपल यादव ने उठाया था सवाल

समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बजट में इस बात को प्रमुखता से दिखाया जाना चाहिए कि आम लोगों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह सराहनीय है कि देश की एक महिला वित्त मंत्री बजट पेश कर रही हैं, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी यह है कि जनता को वास्तविक लाभ क्या मिल रहा है. डिंपल यादव ने सवाल उठाया कि पिछले बजटों में किए गए वादे कितने पूरे हुए हैं और उन योजनाओं का असर लोगों की जिंदगी में कितना दिख रहा है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!