राज्य

‘यूपी को बड़े फायदे की उम्मीद’, बजट 2026 पेश होने से पहले बोले कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना

देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार (1 फरवरी, 2026) को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी. यह पहला मौका होगा जब देश का आम बजट रविवार जैसे सार्वजनिक अवकाश के दिन रखा जा रहा है. बजट से जुड़े इस फैसले को लेकर राजनीतिक और आर्थिक हलकों में चर्चा तेज है. 

जहां एक ओर शेयर बाजार में कई तरह के उतार चढ़ाव लगे हुए हैं, वहीं कई सेक्टर्स को इस बजट से बड़ी राहत की उम्मीद है. केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर सरकार ने सभी राज्यों और अलग-अलग वर्गों से विचार-विमर्श किया है. माना जा रहा है कि इस बार बजट में विकास, रोजगार और राज्यों को वित्तीय मजबूती देने पर खास फोकस रहेगा.

यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी का जो कॉन्सेप्ट है वो सभी को संतोष देने वाला है, ऐसा मैं समझता हूं, सबका साथ सबका विकास. मेरा मानना ​​है कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने समाज के सभी वर्गों और सभी व्यवसायों से जुड़े लोगों से व्यापक चर्चा करने के बाद और सभी राज्यों की राय लेने के बाद ऐसा बजट तैयार किया है जो निश्चित रूप से हमारी आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करेगा.”

उत्तर प्रदेश को लेकर क्या है उम्मीद?

सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पहले ही स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स स्कीम के तहत बड़ी धनराशि मिली है, जिसका राज्य सरकार प्रभावी उपयोग कर रही है. एएनआई को दिए बयान में उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट उत्तर प्रदेश के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा. राज्य के विकास कार्यों, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक मजबूती को इससे और गति मिलने की संभावना है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!