राज्य

बिहार: ‘पंखे-कुर्सियां ले गए’, तेज प्रताप यादव ने खाली किया सरकारी बंगला तो BJP ने लगाए आरोप

जनशक्ति जनता दल चीफ और पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है. उन्होंने पटना में 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है. 

बतौर विधायक वे इस सरकारी आवास में रहते थे. यह आवास अब बीजेपी कोटे के मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित हुआ है. लखेंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि इस सरकारी आवास से पंखे, कुर्सियां, फर्नीचर, एयर कंडीशन, बल्ब समेत कई सरकारी सामान गायब हैं.

बीजेपी के मंत्री ने लगाया आरोप

बीजेपी के मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगला खंडहर बन चुका है. शनिवार (31 जनवरी) को बंगले में घुसते ही उन्होंने कई आरोप लगा दिए. वहीं बंगले को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि बंगले की हालत इतनी खराबी है कि यहां रह पाना मुश्किल है. खंडहर है. छत क्षतिग्रस्त है. बंगला जर्जर है. लखेंद्र पासवान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा के लिए जो फर्नीचर और सुविधाएं दी जाती हैं, वह सभी सरकारी संपत्ति होती हैं जिन्हें आवास खाली करते समय यथास्थान छोड़ना होता है. 

लखेंद्र पासवान ने उठाए सवाल

लखेंद्र पासवान ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पूर्व विधायक तेज प्रताप द्वारा इन सुविधाओं की मांग की गई थी, तो सामान अब कहां गए. यह सवाल तेज प्रताप यादव से पूछे जाना चाहिए. मंत्री के अनुसार उन्होंने भवन निर्माण विभाग को इसकी जानकारी दी है. जिसकी जांच की जाएगी.

लखेंद्र पासवान के इन आरोपों पर अभी तक तेज प्रताप यादव की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है. देखना यह होगा कि इन आरोपों पर जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया क्या होगी. फिलहाल लखेंद्र प्रताप के इन आरोपों के बाद सूबे की राजनीति में यह विषय चर्चा का केंद्र बन गया है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!