राज्य

वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप, BLO और BJP नेताओं पर FIR की मांग लेकर थाने पहुंचे जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एसआईआर में नाम काटे जाने को लेकर बीएलओ और बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग को लेकर राजेंद्र नगर थाने पर पहुंचे. इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश की जनता से आग्रह किया नरेंद्र मोदी, निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी तीनों मिलकर मतदाताओं के वोटों की चोरी कर रहे है. चाहे विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा के चुनाव हो, वह चुनाव आयोग के साथ मिलकर साजिश कर रही है.

एसआईआर को लेकर क्या बोले जीतू पटवारी?

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश और देश में संगठन की ओर से हर मंत्री की ड्यूटी लगाई गई थी. उन्होंने आगे कहा कि अखबारों की सुर्खियां बनीं कि हमारे वोटों की रक्षा करनी है और कांग्रेस के समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने का दायित्व सौंपा गया. सरकार ने प्रत्येक मंत्री को एक-एक जिले का प्रभारी बनाया था.

इसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी चाहे वह एसआईआर के प्रभारी हों, ब्लॉक, बूथ या मंडल स्तर के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों की आपत्तियां भरवाते रहे. फॉर्म-7 भरवाकर यह दर्शाने की कोशिश की गई कि वे भारत के नागरिक नहीं हैं. फॉर्म-7 के जरिए नोटिस जारी किए गए.

जीतू पटवारी ने प्रक्रिया को बताया आपराधिक कृत्य

जीतू पटवारी ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया एक आपराधिक कृत्य है. इसी के विरोध में हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे मध्य प्रदेश में चार दिनों के भीतर सभी थानों में शिकायत दर्ज कराएंगे. इंदौर के सभी थानों में भी जाएंगे. देश के नागरिकों के वोट कटवाने की इस गलत परंपरा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए.

जीतू पटवारी ने बताया कि यदि कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपराध में शामिल पाया गया. उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने को लेकर हम थाने आए थे मेरा मानना है कि मध्य प्रदेश के जितने भी बीएलओ हैं दोषी पाए जाने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यदि भारत के नागरिकों के साथ उन्होंने अपराध किया या गलत नाम जोड़ने का.

जीतू पटवारी ने बीएलओ को दी चेतावनी

इस दौरान जीतू पटवारी ने बीएलओ को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी चली जाएगी, कांग्रेस आएगी, लेकिन आपकी नौकरी नहीं बच पाएगी. यदि फॉर्म-7 में गलत जानकारी ली गई हो तो थानों पर इनकी शिकायत की जाए जहां-जहां फॉर्म 7 का गलत उपयोग किया गया हो उन सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए.

फिलहाल राजेंद्र नगर थाने पर रोज नामचे में पूरी घटना को अंकित कर एक पर्ची हमें दी गई है. भारतीय जनता पार्टी का दबाव है. मैं अनुरोध करना चाहता हूं यह भी एक अपराध है, इसलिए थाने के टीआई और एसीपी को हम कोर्ट में लेकर जाएंगे तो इन दोनों को भी आरोपी बनाएंगे. 

जीतू पटवारी के थाने पहुंचने पर एसीपी ने दी यह जानकारी

राजेंद्र नगर एसीपी का कहना है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी थाने आए थे और 7 नंबर फॉर्म के मामले में उन्होंने आपत्ति ली है और उन्होंने आपत्ति ली है और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है. 

एसीपी निधि सक्सेना का कहना है कि इस पूरे मामले में जांच की जा रही है. जांच के आधार पर जो भी कार्रवाई की जाएगी, जो फार्म दिया है वह शिकायत विस्तृत रूप में दी गई है. मौखिक रूप से 40 से 45 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आपत्ति ली गई है. इस पूरे मामले की जांच की जाएगी. 

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर क्या बोले?

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को लेकर कहा कि भारत के नागरिकों देश का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे जिसने महात्मा गांधी की हत्या की. 

उन्होंने आगे कहा कि उसने उस विचार की हत्या की जिसने देश के प्रेम और मोहब्बत की बात की. जिनके अंतिम शब्द हे राम थे. उनकी हत्या के यह विचार हमेशा देश में अहिंसा फैला रहे हैं और यह देश के लोगों को बांट रहे हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!