महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनेंगी सुनेत्रा पवार, उनकी जगह कौन जाएगा राज्यसभा? चर्चा में ये नाम

महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम रहे स्व. अजित पवार की जगह उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पावर ,उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. उनका शपथग्रहण 31 जनवरी को होगा.
बता दें सुनेत्रा पवार ने 2024 में राजनीति में कदम रखा और बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ा. उन्होंने बारामती और काठेवाड़ी में स्वच्छता और महिला कल्याण की पहल का नेतृत्व भी किया. बारामती में हार के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया. जून 2024 से वह राज्यसभा सांसद हैं.
इन सबके बीच अब सवाल उठ रहे हैं कि उनकी जगह राज्यसभा कौन जाएगा. सूत्रों की मानें तो सुनेत्रा की जगह उनके दोनों बेटो- पार्थ और जय में कोई राज्यसभा जा सकता है.
जानकारों की मानें तो अभी तक डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद, दोनों ही पद पवार परिवार के पास ही रहे हैं. ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा है कि इस बार भी वही हो.
अजित पवार की जगह डिप्टी CM कौन? प्रफुल्ल पटेल का बड़ा बयान, ‘सुनेत्रा पवार के नाम का कोई…’
सुनेत्रा के बेटे पार्थ ने लोकसभा चुनाव 2019 में भी किस्मत आजमाई मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने सियासत से लगभग दूरी बना ली. वहीं उनके दूसरे बेटे जय, फिलहाल सियासत से दूर हैं. ऐसे में जय से ज्यादा पार्थ के नाम की चर्चा है.
हालांकि अभी तक इस बारे में एनसीपी के भीतर कोई अधिकारिक चर्चा शुरू नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अगर पुरानी स्थिति की ओर नजर डालें तो राज्यसभा भी पवार परिवार से ही कोई जाएगा और बचे हुए कार्यकाल के लिए सांसद होगा.
पार्थ पवार के बारे में क्या जानते हैं आप?
पार्थ पवार अजित पवार के बड़े बेटे हैं. उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव मावल निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा लेकिन सीट नहीं जीत पाए. तब से उन्होंने राजनीतिक प्रोफाइल लो रखी. हालांकि वह अपने परिवार के राजनीतिक नेटवर्क के जरिए पार्टी के मामलों से जुड़े हुए हैं.
जय पवार कौन हैं?
जय पवार अजित पवार के छोटे बेटे हैं और उन्होंने औपचारिक रूप से चुनावी राजनीति में प्रवेश नहीं किया है. वह राजनीतिक सुर्खियों से दूर रहे हैं.



