राज्य

Delhi: विकसित यमुनापार के लिए CM ने 728 करोड़ का बजट किया मंजूर, बुनियादी सुविधाओं में होगा सुधार

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकसित यमुनापार के लिए ₹728 करोड़ के विशेष बजट को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि पिछले 27 सालों तक यमुनापार क्षेत्र की जरूरतों की अनदेखी की गई, जिससे विकास की गति धीमी पड़ गई थी. अब विकसित दिल्ली के लक्ष्य के तहत यमुनापार को भी समान और निर्णायक भागीदार बनाया जा रहा है.

इस बजट के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर सड़कों का निर्माण, आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था, मजबूत सीवर लाइनें और सुव्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं मिशन मोड में उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि यमुनापार के लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें.

विकसित यमुनापार पर सीएम रेखा गुप्ता का विज़न

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित यमुनापार केवल एक योजना नहीं बल्कि पूर्वी दिल्ली के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का संकल्प है. उनका लक्ष्य है कि यमुनापार को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया जाए, ताकि यहां रहने वाले नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और स्वच्छता से जुड़ी हर सुविधा आसानी से मिल सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यमुनापार को विकास का नया मॉडल बनाया जाएगा, जो पूरी दिल्ली के लिए प्रेरणा बनेगा.

बैठक में मंत्री और बोर्ड सदस्य शामिल

इस अवसर पर दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा, यमुनापार क्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष और विधायक अरविंदर सिंह लवली सहित बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें –

दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी! पानी के बिल माफी की तारीख बढ़ी, लेकिन एक शर्त भी

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!