राज्य

महाराष्ट्र: जिला परिषद और पंचायत समितियों के वोटिंग की तारीख बदली, जानें कब होंगे चुनाव?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इसी वजह से 12 जिला परिषदों और उनके अंतर्गत आने वाली 125 पंचायत समितियों के सार्वत्रिक चुनाव के शेष चरणों में बदलाव किया गया है. अब 5 फरवरी 2026 के बजाय 7 फरवरी 2026 को मतदान होगा, तथा 7 फरवरी 2026 के बजाय 9 फरवरी 2026 को मतगणना की जाएगी.

13 जनवरी को घोषित हुए थे चुनाव के कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग ने इन जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए 13 जनवरी 2026 को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था. इसके अनुसार नामांकन दाखिल करना, नामांकन वापस लेना, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित करने जैसे चरण पूरे हो चुके हैं. अब मतदान, मतगणना और निर्वाचित सदस्यों के नाम राजपत्र में प्रकाशित करने के चरण शेष हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने इन चुनावों के लिए 31 जनवरी 2026 के बाद केवल दो सप्ताह की अवधि बढ़ाई है. लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को आकस्मिक निधन होने के कारण राज्य सरकार ने 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक शोक घोषित किया है. इस अवधि को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम के शेष चरणों में बदलाव किया गया है.

7 फरवरी को सुबह 7.30 बजे से वोटिंग

इसके अनुसार संबंधित जिलाधिकारी संशोधित चुनाव कार्यक्रम की सूचना 31 जनवरी 2026 को प्रकाशित करेंगे. अब 7 फरवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा. इसलिए चुनाव प्रचार की समाप्ति 5 फरवरी 2026 को रात 10 बजे होगी. संबंधित स्थानों पर 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होगी. परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित स्थानों पर आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाएगी. निर्वाचित सदस्यों के नाम शासन राजपत्र में 11 फरवरी 2026 तक प्रकाशित किए जाएंगे.

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार

गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ डिप्टी सीएम अजित पवार को अंतिम विवाई दी गई. दोनों बेटे पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी. उनके निधन से बारामती में भारी शोक की लहर है. अजित पवार 66 साल के थे. बुधवार को उनका विमान मुंबई से बारामती जा रहा था और लैंडिंग के दौरान क्रैश कर गया. इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. विमान हादसे की जांच शुरू है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!