राज्य

लुधियाना में किन्नरों के झगड़े में युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित का इलाज PGI में जारी

शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच इलाके को लेकर चल रहे विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. इस हिंसक झगड़े में एक गुट से जुड़े युवक का अपहरण कर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अब चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में चल रहा है.

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रबीना महंत और उसके नौ साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पीड़ित मनप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर की गई है. सभी आरोपी लुधियाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

इलाके को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मनप्रीत कुछ दिन पहले खानपुर गांव में एक शादी समारोह में गया था. वहां रबीना महंत के गुट ने कहा कि यह इलाका उनका है और विवाद खड़ा कर दिया. पुलिस को पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

युवक का आरोपियों ने काटा प्राइवेट पार्ट

24 जनवरी की सुबह जब मनप्रीत नाश्ता करने के बाद रोज गार्डन की ओर सैर के लिए निकला, तो आरोपियों ने उसे नशीली दवा सुंघाकर कार में अगवा कर लिया. उसे दो दिन बंधक रखा गया. 26 जनवरी की रात आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और सड़क पर फेंक फरार हो गए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से तेजी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना ने न केवल इलाके में भय पैदा किया है बल्कि किन्नरों के भीतर चल रही आपसी लड़ाई और हिंसा की भी गंभीर तस्वीर पेश की है.

ये भी पढ़िए- तेजस्वी यादव पर तेज प्रताप यादव का तंज, बोले- ‘हारने वाले को ही जिम्मेदारी…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!