राज्य

राजस्थान: पेपर लीक मामले पर गोविंद सिंह डोटासरा की खुली चुनौती, CBI जांच की मांग पर सरकार को घेरा

राजस्थान में पेपर लीक को लेकर हो रही सियासत के बीच PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान सामने आया है दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव के समय से ही कांग्रेस पर पेपर लीक के आरोप लगते रहे और भाजपा इस मुद्दे को भुनाने में काफी हद तक कामयाब भी रही जिसके चलते कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा.

भाजपा लगातार कांग्रेस पर 19 से अधिक पेपर लीक का आरोप लगाती रही है. पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय डोटासरा शिक्षा मंत्री रहे थे ऐसे में पेपर लीक मामले को लेकर डोटासरा भाजपा नेताओं के निशाने पर रहे. लेकिन अब इस मामले में डोटासरा ने खुले मंच से चुनौती देते हुए पेपर लीक को लेकर CBI जांच की मांग कर दी हैं.

क्या बोले गोविंद सिंह डोटासरा?

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार (28 जनवरी) को कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान खली चुनौती दे दी है. उन्होंने कहा कि मैं सरकार को चुनौती देता हूं कि वे पिछले 10-12 साल के तमाम पेपरों की CBI जांच करवाए. यदि सरकार थोड़ी भी हिम्मत रखती है और ईमानदार है तो इसकी जांच करवाई जाए.

उन्होंने कहा कि हमने तो कोर्ट में भी पेपर लीक मामले को लेकर CBI जांच का समर्थन किया था, लेकिन इनको तो कोई लिफाफा मिल गया होगा. इसलिए बोले की CBI जांच की जरूरत नहीं है हम सक्षम है. इस पर उन्होंने कहा कि तो फिर दो साल से क्या कर रहे हो?

जो करना है करके दिखाओ- गोविंद सिंह डोटासरा

गोविंद सिंह डोटासरा ने पेपर लीक को लेकर सरकार से कहा कि जो करना है करके दिखाओ कब करोगे? उन्होंने कहा कि कोई बेरोजगारों के साथ नाइंसाफी करता है. उनके हक पर डाका डालता है, तो वह जेल में जाना चाहिए. इन दो सालों में सरकार ने क्या किया बताओ तो सही.

डोटासरा के इस बयान के बाद सियासी पारा बढ़ गया है. लगातार सरकार की ओर से कांग्रेस पर पेपर लीक के आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन अब डोटासरा के इस बयान के बाद गेंद अब सरकार के पाले में हैं. अब देखना होगा सरकार इस मामले को लेकर क्या रुख अपनाती है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!