राज्य

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार एम्बुलेंस पलटी, मरीज और उसके भाई की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस पलट गई. इस दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार एक मरीज और उसके भाई की दर्दनाक मौत हो गई. ये दुर्घटना करधनी इलाके में एक्सप्रेस वे हाईवे पर हुई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.  

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एम्बुलेंस तेज रफ्तार से चल रही थी. अचानक एम्बुलेंस पलट गई. हादसे के वक्त एम्बुलेंस के अंदर हार्ट के पेशेंट सिराजुद्दीन और उसके तीन भाई मौजूद थे. दुर्घटना में 57 वर्षीय सिराजुद्दीन और 52 वर्षीय फिरोज की मौत हो गई. फिरोज, सिराजुद्दीन का भाई है.

मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान हादसा

पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह झुंझुनू गुढा गौडजी के रहने वाले हैं. हार्ट की समस्या होने के बाद सिराजुद्दीन को जयपुर के बराला हॉस्पिटल में शिफ़्ट किया गया. स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें मानसरोवर के एक निजी अस्पताल में एम्बुलेंस के जरिए लेकर जा रहे थे. इस दौरान एक्सप्रेस हाईवे पर स्पीड से चल रही एंबुलेंस पलट गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. एम्बुलेंस में कुल 7 लोग मौजूद थे. पेशेंट के साथ उसके 4 भाई, 1 नर्सिंग स्टाफ़ और ड्राइवर प्रकाश और उसका दोस्त था.

शराब के नशे में था एम्बुलेंस का ड्राइवर!

एम्बुलेंस पलटने के बाद नर्सिंग स्टाफ वहां से भाग गये. उन्होंने घायलों की मदद नहीं की. परिजनों ने आरोप लगाया कि बराला हॉस्पिटल ने पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं रखी. पीड़ित परिवार का ये भी आरोप है कि ड्राइवर शराब के नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. हालांकि पुलिस ने शराब की बात से इनकार किया है. मृतक सिराजुद्दीन की पांच बेटियां हैं. परिजनों ने अब मुआवजे देने की मांग की है. वहीं पुलिस ने एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है.

ओवरस्पीड की वजह से हादसा?

इस हादसे में ड्राइवर और अन्य लोग भी घायल हुए हैं. वैसे तो हर एम्बुलेंस तेज स्पीड में चलती है लेकिन कई बार ओवरस्पीड भी हादसे का कारण बन जाती है. इस हादसे में भी यहीं देखने को मिला. हालांकि यह जांच का विषय है कि क्या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या नहीं. वहीं हॉस्पिटल ने एम्बुलेंस में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन रखा था या नहीं है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!