राज्य

बारामती प्लेन क्रैश: ममता बनर्जी के बयान पर CM फडणवीस ने किया पलटवार, क्या बोले एकनाथ शिंदे?

बारामती विमान हादसे में डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की मौत के बाद राजनीति गलियारों में शोक की लहर है. इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये दुखद हादसा है. इस पर राजनीति न की जाए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जिस तरह से राजनीति में नीचे जा रही हैं, ये बहुत दुखद है. ऐसा बयान उन्हें नहीं देना चाहिए था. इस तरह से महाराष्ट्र के ‘लाडले’ के निधन पर बयान देना उचित नहीं है. दरअसल, पश्चिम बंगाल की सीएम  ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की और आरोप लगाया कि बाकी सभी एजेंसियों की निष्पक्षता पूरी तरह खत्म हो चुकी है. 

ऐसी घटना में राजनीति करना सही नहीं- एकनाथ शिंदे

वहीं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि जब सुना तो विश्वास नहीं हुआ. मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि अजित दादा हमारे बीच नहीं हैं. शिंदे ने भी कहा, ”ऐसी घटना में राजनीति करना सही नहीं है. इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी आशंका, आरोप लगाना, उनके परिवार और महाराष्ट्र की जनता को ठेस पहुंचाना है. खुद शरद पवार ने कहा है ये संवेदनशील मामला है, कोई राजनीति नहीं करे.’

अजित पवार के निधन से पूरे महाराष्ट्र का नुकसान- शिंदे

शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ”हम टीम बनकर काम कर रहे थे. देवेंद्र फडणवीस, मैं, और अजित दादा महाराष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम साथ मिल कर कर रहे थे. लाडली बहन योजना का खर्च बिठाने का काम किया. ये पूरे महाराष्ट्र का नुकसान है. वो कई विभागों की जानकारी रखनेवाले थे. हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं.”

इसमें राजनीति नहीं, यह सिर्फ दुर्घटना- शरद पवार

एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जिसमें कोई राजनीति नहीं है. शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”यह जो दुर्घटना हुई, वह अत्यंत दुखद है. एक कर्तव्यवान और मेहनती व्यक्ति के जाने से महाराष्ट्र को नुकसान हुआ है. यह जो नुकसान हुआ है, वह भरने वाला नहीं है. कुछ दुष्ट शक्तियां, इसके पीछे कुछ राजनीति तो नहीं है, इस प्रकार की भूमिका जानबूझकर समाज में फैला रही हैं. इसमें राजनीति नहीं है, यह केवल एक दुर्घटना है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!