UGC विवाद के बीच प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट बरेली बने SDM राम जनम यादव, अलंकार अग्निहोत्री की ली जगह

उत्तर प्रदेश में यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य विवाद के बीच SDM सदर बरेली राम जनम यादव को बरेली का प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं. जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है.
बरेली की डीएम अविनाश सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए और संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई है. SDM सदर राम जनम यादव को फिलहाल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यभार दिया गया है, जिससे कानून व्यवस्था पर कोई असर न पड़े. आदेश में कहा गया है कि इसके लिए उन्हें अलग से कोई भत्ता देय नहीं होगा.
SDM राम जनम यादव को मिली जिम्मेदारी
एसडीएम राम जनम को ये जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है जब उनसे पहले शंकराचार्य विवाद को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद व उनके बटुकों के साथ माघ मेले में हुई बदसलूकी से नाराज होकर ये कदम उठाया है.
शासन ने अलंकार अग्निहोत्री को किया निलंबित
अलंकार अग्निहोत्री ने इस घटना का खुलकर विरोध किया और सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. इस्तीफा देने के अगले ही उन्होंने डीएम अविनाश सिंह पर उन्हें जबरन बंधक बनाने की कोशिश करने और प्रलोभन देने का भी आरोप लगाया. मंगलवार की रात को ही उन्होंने अपनी सरकारी आवास भी खाली कर दिया.
अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे और फिर पूरे विवाद को लेकर दिए गए बयानों के बाद शासन ने डीएम बरेली से रिपोर्ट ली, जिसके बाद अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया है. कयास हैं उनके खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है. वहीं इस्तीफा देने के बाद उनके बागी तेवर अभी भी बरकरार है.
अजित पवार के निधन पर CM योगी स्तब्ध, अखिलेश यादव और मायावती ने भी जताया शोक



