राज्य

‘विजय रूपाणी, अजित पवार, बिपिन रावत…’, बारामती विमान हादसे पर ये क्या बोले पप्पू यादव?

बुधवार (28 जनवरी, 2026) को बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया. परिवार के लिए एक तरफ जहां बुरी खबर है तो दूसरी ओर महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति है. इस पर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कई विमान हादसों का जिक्र किया है.

पप्पू यादव लिखते हैं, “अत्यंत दुखद! महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार जी हवाई जहाज दुर्घटना में नहीं रहे! मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है, उनकी आत्मा को शांति मिले! पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के बाद अजीत पवार जी, उससे पहले CDS बिपिन रावत जी, सब हवाई दुर्घटना के शिकार हुए! संयोग…”

आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने भी जताया दुख

इस घटना पर आरजेडी नेता और प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता श्री अजित पवार जी के बारामती में हुए विमान हादसे में आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली है. उनका जाना भारतीय राजनीति और महाराष्ट्र के सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वे जमीन से जुड़े एक कद्दावर नेता थे. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. भावभीनी श्रद्धांजलि.”

दूसरी ओर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “मैं उनके पूरे परिवार को सांत्वना देता हूं, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उपमुख्यमंत्री के रूप में, NDA के घटक के रूप में वे लगातार बहुत अच्छा काम कर रहे थे… पूरे पवार परिवार के साथ हम लोग सद्भावना व्यक्त करते हैं… काफी अच्छे से मिलना, सभी को साथ लेकर चलना वे जानते थे… घटना की तो जांच होगी ही क्योंकि ये बहुत अजीब हादसा है कि प्लेन रनवे पर पहुंचा और फिर वो दुर्घटनाग्रस्त हो जाए…”

यह भी पढ़ें- अजित पवार के निधन पर गिरिराज सिंह बोले- ‘वे केवल उपमुख्यमंत्री नहीं बल्कि…’, मांझी ने भी जताया शोक

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!