गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ब्लास्ट, पुलिस परेड ग्राउंड से 100 मीटर पर धमाका, 5 झुलसे

महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सोमवार, 26 जनवरी की सुबह पुलिस परेड ग्राउंड के पास अचानक एक ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में 5 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि गुब्बारे बेचने वाले एक व्यक्ति का नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ है.
यह धमाका सोमवार सुबह करीब 9:15 पर हुआ. मालेगांव पुलिस परेड ग्राउंड से मुश्किल से कुछ 100 मीटर की दूरी पर, जहां रिपब्लिक डे का झंडा फहराने का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, सीनियर पुलिस अधिकारी, स्कूल के छात्र और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए थे.
ब्लास्ट के बा आसपास के इलाके में दहशत
एक बैलून बेचने वाला परेड ग्राउंड से कुछ ही दूरी पर बैलून में नाइट्रोजन गैस भर रहा था. तभी सिलेंडर अचानक फट गया. धमाका इतना ज़ोरदार था कि आवाज काफी दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.
घायलों में दो बच्चे भी शामिल
घटना के समय, कई आम लोग रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन के दौरान बैलून खरीदने के लिए वहां जमा हुए थे. धमाके में विनोद थोरात, मोहित जाधव, अतुल शेवाले, प्रमिला यादव और उज्ज्वला महाजन नाम के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं.
दो पीड़ितों की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद उन्हें एडवांस मेडिकल केयर के लिए नासिक ले जाया गया. धमाके के कारणों की जांच चल रही है.
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान
इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचना हो गई है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, विनोद थोरात, मोहित जाधव, अतुल शेवाले, प्रमिला यादव और उज्ज्वला महाजन समेत पांच लोग इस हादसे में झुलस गए. सभी घायलों को तत्काल स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया. जिन दो घायलों की हालत गंभीर है, उन्हें इलाज के लिए नासिक रेफर किया गया है.



