राज्य

‘मुंब्रा, महाराष्ट्र नहीं बल्कि पूरे देश को हरा…’, सहर शेख के सपोर्ट में AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान

महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की पार्षद सहर शेख के बयान से मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. उनके मुंब्रा को हरा करने वाले बयान पर सियासत तेज होती जा रही है. इम्तियाज जलील के बाद अब एआईएमआईएम के नेता और प्रवक्ता वारिस पठान ने भी इसका समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है.

वारिस पठान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “हम सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश को हरा रंग देंगे. हमारी पार्टी के झंडे का रंग ही हरा है. और कौन नहीं चाहेगा कि उसकी पार्टी का झंडा पूरे देश में लहराए. इसमें गलत क्या है?”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!