राज्य

‘हम अल्लाह के सिवा किसी से नहीं डरते’, मुंब्रा को हरा रंगने वाले बयान पर अब क्या बोलीं AIMIM पार्षद सहर शेख

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीतने के बाद मुंब्रा को हरा रंगने वाले बयान के बाद अब एआईएमआईएम पार्षद सहर शेख का एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हम अल्लाह के सिवा किसी से नहीं डरते. मुझ पर गलत आरोप लगाए गए. मुझे डरा नहीं सकते हैं.

उन्होंने कहा कि यह मैंने साफ बताया कि मेरा मुद्दा क्या है. उन्होंने कहा कि मेरे हरा का मतलब था 5 सीट जीते हैं आगे और जीतेंगे लेकिन इन्होंने इसका धार्मिक मतलब निकाला है. मै अल्लाह की शुक्र गुजार हूं कि लोगों ने मुझे जिताया है.

इम्तियाज जलील ने सहर शेख का किया समर्थन

वहीं सहर शेख के बयान पर महाराष्ट्र एआईएमआईएम अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि सहर के बयान के साथ पार्टी खड़ी है. पार्टी का बयान उससे अलग नहीं है. मैं बोलकर जा रह हूं मुझे जहां बुलाना है बुला लो. मैं पूरे हिंदुस्तान को हरा भरा करने की बात करके जा रहा हूं.

मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं- सहर शेख

एआईएमआईएम की नवनिर्वाचित पार्षद सहर शेख ने ठाणे महानगरपालिका चुनावों में पार्टी की जीत के बाद आया. सहर शेख ने एक मीटिंग में भाषण देते हुए कहा था कि हम मुंब्रा को हरा बना देंगे. बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई भी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि ये शब्द अपनी पार्टी के झंडे और निशान के बारे में कहे थे. उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. हम तिरंगे के लिए जीते हैं और तिरंगे के लिए मरते हैं.”

सहर शेख ने माफी मांगी- किरीट सोमैया

उधर, बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने बताया था पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सहर शेख ने माफी मांगी है. किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”मुंबई से मुंब्रा में एआईएमआईएम की नेता सहर शेख ने अपने ‘मुंब्रा को हरा बना देंगे’ बयान पर माफी मांगी है.” बीजेपी नेता ने जानकारी दी कि उनकी तरफ से शिकायत के बाद पुलिस ने सहर शेख को नोटिस भेजा और उनसे जवाब मांगा. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!