राज्य

कृष्णा करुणेश बने नोएडा के नए CEO, गोरखपुर के रह चुके हैं डीएम

नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है. उन्होंने लोकेश एम की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है. कृष्णा करुणेश इससे पहले नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर कार्यरत थे.

आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी ऐसे समय दी गई जब हाल के दिनों में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को लेकर प्राधिकरण और प्रशासन पर कई सवाल खड़े हुए थे. इसी के चलते डॉ. लोकेश एम का नोएडा अथॉरिटी के सीईओ पद से तबादला किया था.

तेज तर्रार आईएएस अधिकारी में की जाती है कृष्णा करुणेश की गिनती

कृष्णा करुणेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. आईएएस कृष्णा करुणेश ने एमए किया है और उनके पास एलएलबी की भी डिग्री है. कृष्णा करुणेश की गिनती यूपी के तेज तर्रार आईएएस अधिकारी में की जाती है. वह गाजियाबाद जिले में एसडीएम और सीडीओ के पद पर भी रह चुके हैं. इसके साथ ही वह अलावा वह हापुड़ व बलरामपुर जिले में भी जिलाधिकारिक रह चुके हैं. वहीं कुशीनगर जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर भी रह चुके हैं. 

CM योगी ने लिया था इंजीनियर की मौत के मामले का संज्ञान

बता दें कि सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला लगातार चर्चा में रहा. इसे लेकर सिस्टम की लापरवाही, जवाबदेही और अधिकारियों की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए. इसे लेकर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया.

अखिलेश यादव ने जनगणना 2027 की अधिसूचना पर उठाए सवाल, कहा- जाति का कॉलम नहीं, गिनेंगे क्या?

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!