राज्य

‘थप्पड़ मारा था इसलिए गोली मारी’, दिल्ली में कैफे के बाहर हुई फायरिंग के आरोपी का कबूलनामा

दिल्ली के मौजपुर इलाके में शुक्रवार रात एक कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान फैजान उर्फ फज्जी के रूप में हुई है. वहीं इस मामले में अब आरोपी युवक का क़बूल नामा भी सामने आया है. आरोपी ने का कहना है कि मृतक ने उसे थप्पड़ मारा था, इसलिए उसमे फैजान की जान ले ली. 

ये घटना दिल्ली के न्यू वेलकम थाने में स्थित मौजपुर इलाके की है. जहां शुक्रवार रात करीब 10:28 बजे मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे में फैजान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घायल हालत में फैजान पड़ा मिला. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस उसे तत्काल जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले की जाँच के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी की जांच की जा रही है. 

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है. आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की टीमों को गठन किया गया है. इस बीच कैफे में फायरिंग करने वाले युवक का कबूल नामा भी सामने आया है. युवक ने वीडियो जारी कर क़बूल किया है कि आपसी दुश्मनी में उसने ही फैजान की हत्या की है. 

आरोपी ने वीडियो जारी कर कबूला जुर्म

आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा कि “मैंने फैजान को खुद से मारा है, मुझे किसी ने उसके कैफे पर आने की सूचना दी थी. उसके हिसाब से मैंने उसे मारा, इसमें मेरे पापा, घरवालों या मेरे किसी यार दोस्त का कोई रोल नहीं है. उसे मैने किसी कहने पर नहीं मारा, मेरी उससे पुरानी रंजिश थी. इसके चक्कर में मारा है.

आरोपी ने कहा कि उसने मुझे 4 महीने पहले थप्पड़ मारा था इसलिए मैंने उसकी जान ली. पैसों का कोई चक्कर नहीं था. उसका भाई झूठ बोल रहा है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!