राज्य

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश को तेज हवाओं के बाद मौसम एकदम बदल गया हैं. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई जिससे राजधानी में सर्दी फिर से लौट आई हैं. शनिवार तड़के दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला, मौसम विभाग की मुताबिक दिल्ली में आज भी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा और सर्दी महसूस होगी. हालांकि आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं.

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश के बाद मौसम बदल गया हैं. दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों में अच्छी खासी बारिश हुई, वहीं बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले तीन दिन दिल्ली में सर्दी का दौर जारी रहेगा. इस दौरान यहां अधिकतम तापमान में 20 डिग्री से से कम ही रहने का अनुमान हैं. 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही ये साफ हो जाएगा, इस दौरान दिन भर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप भी निकलेगी लेकिन, बर्फीली हवाओं की वजह से ठंडक महसूस होती रहेगी. दिल्ली में आज 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. 

मंगलवार को फिर से बारिश का अनुमान

आज दिल्ली एनसीआर में मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर आज ग्रीन जोन में बना हुआ है. लेकिन सोमवार से इसमें फिर बदलाव आएगा. इसके बाद 27 जनवरी से दिल्ली में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बन रहे हैं. हालांकि तीन दिन बार तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगा. 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में मामूली सा सुधार आया है. दिल्ली में आज औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के आसपास दर्ज किया गया, जो खराब कैटेगरी में आता है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान में 18 और न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.  

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!