राज्य

कानपुर देहात में जमीन के लिए मां की हत्या का आरोप, बेटे ने गला दबाकर ली जान

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब एक महिला नन्ही देवी की संदिग्ध परिस्थितयो में मौत हो गयी. महिला के भाई पुत्तन ने आरोप लगाया कि उसके भांजे अंकित उर्फ़ उमेश ने मां की जमीन हथियाने के चक्कर में हत्या की है. घटना के बाद आरोपी फरार है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मां के नाम दो बीघा जमीन थी, जिसे बेटा बेचना था. इस बात को लेकर घर में अक्सर मां-बेटे में झगड़ा होता था. इसके साथ ही आरोपी अंकित शराब का भी आदि था, जिस कारण भी मां किसी भी कीमत पर जमीन बेचने को तैयार नहीं थी. फ़िलहाल इस घटना से पूरा गांव हतप्रभ है.

क्या है पूरा मामला ?

गजनेर थाना क्षेत्र के रौगांव गांव निवासी नन्हीं देवी और उसका बेटा अंकित साथ में रहते थे. नन्ही अपने मायके में रह रही थी और उसके नाम दो बीघा जमीन थी. अंकित और उसकी मां में आए दिन जमीन बेचने को लेकर झगड़ा होता था. शुक्रवार को शराब के नशे में फिर दोनों में एक बार झगड़ा हुआ. आरोप है कि उसने अपनी मां का गला इतनी तेज दबाया कि उसकी जान ही चली गयी. एकाएक हुई इस घटना से परिजनों के साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया. फौरन ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तब तक आरोपी फरार हो चुका था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के गले और शरीर पर चोट के निशान हैं. परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, सभी पहलुओं को ध्यान में रकहते हुए जांच की जाएगी. आरोपी को तलाशा जा रहा है. आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर होगा.

ग्रामीणों और महिला के परिजनों की माने तो अंकित और उसकी मां में जमीन को बेचने के लिए अक्सर झगड़ा होता था. शराब पीकर वो अक्सर मारपीट भी करता था.लेकिन एक दिन मामला हत्या तक पहुंच जाएगा किसी को यकीन नहीं हो रहा है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!