ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा नंबर वन, टॉप-5 में दो भारतीय; जानिए पाकिस्तानी बल्लेबाजों क्या है हाल

ICC T20I Ranking: मौजूदा वक्त में अगर आईसीसी की टी20 रैंकिंग पर नजर डाली जाए, तो भारत के अभिषेक शर्मा नंबर वन बल्लेबाज के रूप में काबिज हैं. अभिषेक लगातार शानदार बल्लेबाजी से खुद को टॉप पर बनाए हुए हैं. वहीं लिस्ट में अगर दूसरे नंबर के खिलाड़ी को देखा जाए, तो दोनों की रेटिंग में 59 अंकों का फर्क है.
रैंकिंग में अगर टॉप-5 पर नजर डाली जाए, तो लिस्ट में 2 भारतीय बल्लेबाज नजर आते हैं. वहीं एक पाकिस्तानी बल्लेबाज भी टॉप-5 का हिस्सा है. इसके अलावा बाकी 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं. तो आइए जानते हैं कि रैंकिंग का ताजा हाल क्या है.
टी20 बैटिंग में टॉप-5 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा 908 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 849 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. आगे बढ़ते हुए भारत के तिलक वर्मा 805 रेटिंग के साथ तीसरे, इंग्लैंड के जोस बटलर 770 रेटिंग के साथ चौथे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 763 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
टी20 की बॉलिंग रैंकिंग
टी20 की बॉलिंग रैंकिंग पर नजर डालें, तो यहां भी भारतीय खिलाड़ी टॉप पर मौजूद है. भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 804 रेटिंग के साथ पहले पायादन पर हैं. हालांकि बॉलिंग की रैकिंग में टॉप-5 के अंदर सिर्फ वरुण चक्रवर्ती ही इकलौते भारतीय हैं.
बॉलिंग रैकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान 710 रेटिंग के साथ दूसरे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 702 रेटिंग के साथ तीसरे, न्यूजीलैंड के जैकब डफी 699 रेटिंग के साथ चौथे और पाकिस्तान के अबरार अहमद 691 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं.
ऑलराउंडर रैंकिंग
गौर करने वाली बात यह है कि बॉलिंग रैंकिंग की तरह ऑलराउंडर रैंकिंग में भी भारत का सिर्फ एक ही खिलाड़ी टॉप-5 में है. हालांकि यहां पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी चौथे पायदान पर है, जो हार्दिक पांड्या हैं.
टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 289 रेटिंग के साथ पहले, पाकिस्तान के सैम अयूब 277 रेटिंग के साथ दूसरे, वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज 247 रेटिंग के साथ तीसरे, हार्दिक पांड्या 231 रेटिंग के साथ चौथे और पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज 218 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं.



