राज्य

वाराणसी: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के 3 साल पूरे, शोभा यात्रा में मुस्लिम महिलाएं भी हुईं शामिल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण परतिष्ठा के तीन वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में जबरदस्त माहौल देखने को मिला. वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. इस शोभा यात्रा में जो चीज सबसे ख़ास थी वो था, बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं का साथ होना.

शोभा यात्रा में दर्जनों गाड़ियों के काफिले पर प्रभु श्री राम की भव्य कट आउट लगाकर गाड़ियों को बेहद आकर्षक तरीके से सजाकर यह शोभायात्रा निकाली गई ,सबसे पहले प्रभु श्री राम की आरती उतार कर जय श्री राम की जय घोष के साथ सैकड़ो लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए.

सभी से एकता की अपील

वाराणसी शहर में इस तरह के आयोजन ने सभी में उत्साह भर दिया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए. कार्यक्रम आयोजक वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहां की भगवान राम से देश की सुख शांति समृद्धि की कामना से प्रार्थना के साथ सभी से अपील है कि राष्ट्र हित में सभी लोग एक होकर संगठित होकर रहे.

मुस्लिम महिलाओं ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब

शोभा यात्रा में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने वाराणसी शहर की परम्परा को और जीवंत किया. उनके मुताबिक भगवान सबके सतह हैं. लिहाजा ऐसे कार्यक्रमों में धर्म को आड़ में नहीं चाहिए. आयोजकों ने भी कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी का धन्यवाद किया.

यहां बता दें कि 22 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधिवत अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी, जिसके बाद से हर वर्ष इस दिन पूरे प्रदेश में भव्य आयोजन होता है. इस बार राम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ है, जिसको लेकर अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जिसमें शोभा यात्रा से लेकर अनुष्ठान और भंडारे सभी शामिल हैं. प्रदेशवासी भी बढचढ कर प्रतिभाग कर रहे हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!