राज्य

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर कसा शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नवम्बर 2024 में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. आज शारिक साठा का घर कुर्क किया जा रहा है. संभल के दीपा सराय में शारिक साठा का घर है. कोर्ट ने उसके घर की कुर्की का स्थाई वारंट जारी किया है. शारिक के खिलाफ कुल 69 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट और संभल हिंसा से जुड़े मामले शामिल हैं. शारिक साठा विदेश में बैठा है.

दरअसल, संभल में 24 नवंबर 2024 को तब भारी हिंसा भड़की जब स्थानीय अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के आस-पास सर्वे किया जा रहा था, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ और पत्थरबाजी, आगज़नी व गोलीबारी जैसी हालात बने, जिनमें कई लोगों की मौत और कई घायल हुए. हिंसा के दौरान अधिकारी इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे, लेकिन हालात काबू से बाहर हो गए.

जांच में शारिक का नाम आया था सामने

जांच के दौरान पुलिस और एसआईटी ने पाया कि इस हिंसा के पीछे एक संगठित साजिश थी, जिसमें शारिक साठा का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया. शारिक साठा, जो दुबई से सक्रिय है और वह पिछले कई सालों से अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है, जिस पर 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हथियारों की तस्करी और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

भीड़ को उकसाने के साथ हथियार उपलब्ध करवाए थे

पुलिस का दावा है कि उसने हिंसा में हथियारों की आपूर्ति और भीड़ को भड़काने में भूमिका निभाई थी और अपने स्थानीय सहयोगियों के जरिए घटनाओं को निर्देशित किया. शारिक साठा के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया, उसको प्रोक्लेम्ड ऑफ़ेंडर घोषित किया, और अब इंटरपोल रैड कॉर्नर नोटिस का भी प्रयास कर रही है, ताकि वह विदेश से पकड़ाया जा सके.

उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई नई एफआईआर दर्ज की गई हैं और अदालत ने उसके घर की कुर्की का स्थाई वारंट भी जारी कर दिया है, साथ ही पुलिस ने उसकी और उसके गैंग की संपत्ति जब्त करने जैसे कदम भी उठाए हैं. इलाके में मुनादी कर के शारिक साठा के घर की आज कुर्की की जा रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!