राज्य

Bihar Crime News: लखीसराय में किशोर की हत्या, पहले लाठी-डंडे से पीटा, फिर चाकू गोदा, जानिए पूरा मामला

लखीसराय में बुधवार (21 जनवरी, 2026) की सुबह पुरानी रंजिश में एक किशोर की हत्या कर दी गई. घटना किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास की है. मृतक की पहचान गोड्डी गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र गौरव कुमार (15-16 साल) के रूप में की गई. 

गौरव सुबह घर से किसी काम को लेकर किऊल के लिए निकला था. इसी बीच वृंदावन गांव के समीप रुदल यादव और उसके पुत्र ने पहले लाठी-डंडे से वार किया. इसके बाद रुदल यादव के बेटे ने गौरव को चाकू से कई जगह गोद दिया. आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी गौरव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. 

चाचा ने कहा- कोई विवाद नहीं था

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है. इस मामले में मृतक गौरव के चाचा चिंटू कुमार ने कहा कि वो (गौरव) किसी काम से किऊल गया था. लड़के (आरोपी) के पिता रुदल यादव ने लाठी से मारा. इसके बाद गौरव गिर गया. रुदल के बेटे ने चाकू से वार किया. वो थाने में पकड़ाया है. कोई विवाद नहीं था.

एसडीपीओ ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि आज सुबह-सुबह करीब आठ बजे किऊल थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि वृंदावन में सरकारी स्कूल के पास एक चाय दुकान के करीब में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है. इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई. उसकी पहचान गौरव यादव के रूप में हुई है. एक नाबालिग को पकड़ा गया है जो घटना में शामिल था. 

एसडीपीओ ने कहा कि पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई है कि पूर्व में नाबालिग (जो पकड़ा गया है) के दादा की हत्या में जो मृतक (गौरव) था उसके पिता अभियुक्त रहे थे. जेल भी गए थे. उसी समय से दोनों ही परिवार में रंजिश चल रही थी. इसी क्रम में आज सुबह वारदात को अंजाम दिया गया है. आज की घटना का तात्कालिक कारण क्या था उसकी छानबीन की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: शख्स को मारने के लिए बढ़े पवन सिंह, बोले- ‘डोंट डिस्टर्ब मी, बहुत सालों बाद आज…’

Input By : रंजीत कुमार सम्राट

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!