राज्य

बिहार: गयाजी से फरार 4 सहेलियां दिल्ली से बरामद, जो खुलासा हुआ उसने सबको चौंकाया

बिहार के गयाजी से गायब चार सहेलियों को पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से बरामद कर लिया है. मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई. ये सभी लड़कियां 16 जनवरी से गायब थीं. इसके बाद परिजनों ने पुलिस (डेल्हा थाना) से शिकायत की थी. जांच के बाद पुलिस ने एक तरफ जहां लड़कियों को सही सलामत बरामद किया है तो दूसरी ओर ऐसी बात सामने आई कि जिसने सबको चौंका दिया है.

एडमिट कार्ड लेने के बहाने घर से निकलीं

यह पूरा मामला गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र का है. थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली ये सभी चार सहेलियां नाबालिग हैं. घर से एडमिट कार्ड (मैट्रिक का) लेने के नाम पर निकलीं लेकिन लौटीं नहीं. इसके बाद जब परिजनों ने शिकायत की तो गयाजी के एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया.

…और फ्लाइट से दिल्ली पहुंच गई पुलिस

बताया जाता है कि एसआईटी और टेक्निकल टीम को यह सूचना मिली कि ये सभी नाबालिग लड़कियां बक्सर में हैं. जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि ये सभी दिल्ली पहुंच गई हैं. इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस फ्लाइट से दिल्ली पहुंची. एसआईटी यहां पहुंची तो देखा कि चार नाबालिग लड़कियों में से दो लड़कों की वेशभूषा में हैं. इन सभी ने एक-दूसरे के साथ रहने का मन बना लिया था. हालांकि पुलिस इन्हें लेकर गयाजी पहुंच गई.

कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा सबका बयान

टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया. बताया कि गयाजी पुलिस जब दिल्ली पहुंची तो दो लड़कियों ने वेशभूषा लड़कों का बना रखा था. इसे देख पुलिस भी हैरान हो गई. सभी नाबालिग लड़कियों को बरामद कर गयाजी लाया गया है. सबका बयान कोर्ट में दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार का ‘दगाबाज’ दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!