कानपुर पुलिस का कारनामा! वांछित अपराधी को दे रखी पुलिस सुरक्षा, रील बनाकर झाड़ रहा भौकाल

उत्तर प्रदेश की कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद जनपद की पुलिस चर्चा में आ गई है. कानपुर पुलिस ने बीते कई समय से एक वांछित अपराधी अकील अहमद को पुलिस सुरक्षा दे रखी है. जिसके बाद वो ना सिर्फ दो से तीन गनर बाकायदा लेकर चल रहा है बल्कि उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी भौकाल बनाने की कोशिश कर रहा है.
पुलिस के गनरों के साथ आरोपी अकील अहमद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये मामला सुर्खियों में आ गया है. जिसके बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. आरोपी अकील के ख़िलाफ कानपुर शहर में अलग-अलग थानों में रंगदारी, जान से मारने की धमकी और मारपीट समेत कई मामले कई मुकदमे दर्ज हैं. कई मामलों में वह अभी भी वांछित अपराधी है और उसके घर की कुर्की तक कर ली गई है.
पुलिस के रवैये पर उठ रहे सवाल
हाल ही में कानपुर कोर्ट ने अपने एक नए आदेश में आरोपी अकील अहमद के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए, हैरान करने वाली बात है कि पहले तो सेंट्रल जोन की पुलिस आरोपी को उसके घर पकड़ने गई और जीप में बिठाकर थाने ले गई. लेकिन, कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया.
पुलिस सुरक्षा में वांछित अपराधी का भौकाल
इधर आरोपी अकील अहमद की सोशल मीडिया अकाउंट में तमाम ऐसी रील डाली गई है जिसमें वह पुलिस सुरक्षा को दिखाते हुए लोगों से मिल रहा है, गाड़ी में घूम रहा है जमकर भौकाल दिखा रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल है कैसे एक वांछित अपराधी को लंबे समय से पुलिस सुरक्षा मिली हुई है.
इस घटना पर एडिशनल डीसीपी LIU ने बताया कि आरोपी को पहले से सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन, तीन माह पहले कमिश्नर सर के आदेश पर सुरक्षा हटा ली गई है. आरोपी एक बड़े केस में विटनेस है और विटनेस प्रोटक्शन स्कीम के अंदर उसे यह सुरक्षा दी गई थी. मामला संज्ञान में आते ही एक बार फिर से सुरक्षा हटा ली गई है.
आप ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य कैसे बने..?, मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस भेजकर मांगा जवाब



