आजमगढ़

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के आवास पर शादी की सालगिरह का सादगीपूर्ण जश्न

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सीईसी सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक प्रीतम सिंह के आवास पर मंगलवार को शादी की सालगिरह का जश्न सादगी और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस परिवार के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह, तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की। सभी ने केक काटकर प्रीतम सिंह और उनकी धर्मपत्नी को शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घ, सुखमय और सफल वैवाहिक जीवन की ईश्वर से कामना की।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रीतम सिंह का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!