राज्य

Delhi Ka AQI: दिल्ली के इन 34 इलाकों में से 14 में हवा की हालत थोड़ी सुधरी, सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति बवाना में


दिल्ली में प्रदूषण को लेकर हालात गंभीर हैं. दीपावली के अगले दिन यानी 21 अक्टूबर की सुबह कई इलाकों में हालात बद से बद्तर थे. बीती रात बहुत से लोगों ने दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित समयसीमा से ज्यादा समय तक पटाखे चलाए जिसकी वजह से मंगलवार सुबह आसमान में धुंध छाई रही. इसके साथ ही विजिबिलिटी कम हो गई और वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ में रही.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण ब्यूरो (CPCB) के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)  सुबह आठ बजे 352 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. सुबह पांच बजे यह 346, सुबह छह बजे 347 और सुबह सात बजे 351 दर्ज किया गया. 

आइए हम आपको दिल्ली के उन 34 इलाकोें के बारे में बताते हैं जहां 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर के दिन AQI कैसा था?






































स्टेशन

AQI – 20 अक्टूबर

(सुबह 10 बजे)

AQI – 21 अक्टूबर

(सुबह 10 बजे)

AQI में बदलाव

– अलीपुर- DPCC

320

319

-1

– आनंद विहार- DPCC

411

359

-52

– अशोक विहार – DPCC

400

391

-9

– आया नगर – IMD

310

366

56

– बवाना – DPCC

373

432

59

– सीआरआरआई मथुरा रोड – IMD

367

345

-22

– चांदनी चौक – IITM

338

361

23

– डीटीयू – CPCB

196

262

66

– डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज – DPCC

363

362

-1

– IGI हवाई अड्डा (टी3) – IMD

302

329

27

– इहबास, दिलशाद गार्डन – CPCB

319

366

47

– आईटीओ – CPCB

355

354

-1

– जहांगीरपुरी – DPCC

391

408

17

– जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम – DPCC

360

327

-33

– लोधी रोड – IITM

266

344

78

– लोधी रोड – IMD

327

336

9

– मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम – DPCC

342

374

32

– मंदिर मार्ग – DPCC

348

331

-17

– मुंडका – DPCC

304

390

86

– एनएसआईटी द्वारका – CPCB

383

396

13

– नरेला – DPCC

306

369

63

– नॉर्थ कैंपस, डीयू – IMD

335

365

30

– ओखला फेज़-2 – DPCC

369

355

-14

– पटपड़गंज – DPCC

373

339

-34

– पंजाबी बाग – DPCC

389

386

-3

– पूसा – DPCC

355

362

7

– पूसा – IMD

371

363

-8

– रोहिणी – DPCC

370

383

13

– शादीपुर – CPCB

311

399

88

– सिरीफोर्ट – CPCB

366

275

-91

– सोनिया विहार – DPCC

309

372

63

– श्री अरबिंदो मार्ग – DPCC

168

257

89

– विवेक विहार – DPCC

354

375

21

– वजीरपुर – DPCC

419

408

-11

दिल्ली: दिवाली की रात आग लगने के 270 हादसे! सुबह 6 बजे तक आंकड़ा हुआ 400 पार, रात भर तैनात रहे दमकलकर्मी

क्या है AQI का मानक?

बता दें शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. 

CPCB के प्रति घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई रात 12 बजे 349 और एक बजे 348 था. सोमवार 20 अक्टूबर को, राजधानी के 38 निगरानी केंद्रों में से 36 ने प्रदूषण का स्तर ‘रेड जोन’ में दर्ज किया, भारी प्रदूषण के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई. दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई सोमवार को 345 (बेहद खराब श्रेणी) था. मंगलवार 21 अक्टूबर और बुधवार 22 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता के और भी व्यापक रूप से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है. (रिसर्च- अमोद सिंह) 

Input By : पीटीआई-भाषा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!