पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने 82 रन बढ़त बनाई:तीसरे दिन 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए; रथनायके 60 रन बनाकर नाबाद

Nov 19, 2026 - 18:32
0
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने 82 रन बढ़त बनाई:तीसरे दिन 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए; रथनायके 60 रन बनाकर नाबाद
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 309/9 रन बना लिए। रावलपिंडी में खेले जा रहे मुकाबले में टीम की बढ़त 82 रन हो गई। मिलन रथनायके 60 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान ने पहली पारी में श्रीलंका को 98 रन पर समेट दिया था। इसके बाद 325 रन बनाए। इस तरह उसे 227 रन की बढ़त मिली थी। श्रीलंका के नंबर 6, 7 और 8 ने अर्धशतक लगाए श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 53, सोनल दिनुशा ने 54 और मिलान रथनायके ने 60 रन बनाए। तीनों बल्लेबाज नंबर 6, 7 और 8 पर उतरे थे। टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के निचले क्रम के इन तीन बल्लेबाजों का एक ही पारी में 50+ रन बनाना सिर्फ तीसरी बार हुआ है। इससे पहले 2001 में जिम्बाब्वे और 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के नंबर 6 से 8 तक के बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट पारी में 50+ रन बनाए थे। दोनों मैच कोलंबो के SSC मैदान पर खेले गए थे। कुसल और दिनुशा ने 81 रन की साझेदारी की श्रीलंका ने दूसरी पारी में शुरुआती विकेट गंवा दिए थे। लाहिरू उदारा 7 रन, दिनेश चांदीमल बिना खाता खोले और कामिंदु मेंडिस 16 रन बनाकर आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा ने 37 रन बनाए, लेकिन आमेर जमाल की गेंद पर LBW हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस और सोनल दिनुशा ने छठे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। कुसल स्वीप खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। दिनुशा ने अर्धशतक पूरा करने के बाद आमेर जमाल की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेला, लेकिन मिडविकेट पर अजान अवैस ने कैच पकड़ लिया। रथनायके ने 82 गेंदों में 60 रन बनाए मिलान रथनायके ने 82 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके लगाए। प्रभात जयसूर्या 1 रन बनाकर मोहम्मद अब्बास की गेंद पर कैच आउट हुए। लाहिरू कुमारा ने 5 रन बनाए, लेकिन अब्बास ने उन्हें कैच एंड बोल्ड कर दिया। साकिब की चोट से पाकिस्तान के गेंदबाजों पर बढ़ा दबाव पाकिस्तान को तीसरे दिन साकिब खान की कमी खली। दूसरे दिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह मैदान पर नहीं उतर सके। उनकी गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के गेंदबाजों को अधिक ओवर करने पड़े। आमेर जमाल ने 24 ओवर में 67 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास ने 33 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रजाउल्लाह ने 24.4 ओवर में 110 रन देकर 2 विकेट झटके। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद भी कमिंस बयान पर कायम कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User