राजनीति

Kerala CM Face: केरल में CM के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन लगाएगा आखिरी मुहर

केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है. KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ ने रविवार (10 मई 2026) को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जल्द ही केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पद के तीनों प्रमुख दावेदारों से पार्टी की शीर्ष लीडरशिप पहले ही बातचीत कर चुकी है.

नई दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से बात करते हुए सनी जोसेफ ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस मुद्दे पर राज्य के नेताओं के साथ किसी और दौर की चर्चा की जरूरत है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कब किया जाएगा. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सभी नेताओं को किसी भी तरह के विवाद या बयानबाजी से बचने के लिए कहा गया है. उनसे जब पूछा गया कि क्या यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के सहयोगी दलों से भी इस बारे में बातचीत होगी तो उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा.

ये भी पढें: तमिलनाडु CM के शपथ ग्रहण में गाया गया पूरा वंदे मातरम गीत, थलपति विजय ने भाजपा को क्या दिया मैसेज?

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कौन है शामिल?

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी के बीच होने वाली चर्चा मुख्यमंत्री चयन में अहम भूमिका निभा सकती है. इस समय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में के सी वेणुगोपाल, वी डी सतीशन और रमेश चेन्निथला सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. तीनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने दावे को मजबूत मान रहे हैं. वेणुगोपाल खेमे को भरोसा है कि कांग्रेस नेतृत्व विधायक दल की राय को ज्यादा महत्व देगा. सतीशन समर्थकों का कहना है कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और UDF सहयोगी दलों का समर्थन उनके पक्ष को मजबूत बना रहा है.

रमेश चेन्निथला भी दावेदारी कर सकते हैं पेश

रमेश चेन्निथला भी अपनी दावेदारी को लेकर काफी आशावादी बताए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि वह अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर उम्मीद लगाए हुए हैं कि इस बार पार्टी नेतृत्व उन्हें मौका दे सकता है. सूत्रों के अनुसार, वी डी सतीशन और रमेश चेन्निथला दोनों ही इस बात से संतुष्ट हैं कि हाईकमान ने उन्हें अपनी बात विस्तार से रखने का पूरा मौका दिया. अब सभी की नजर कांग्रेस नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है.

ये भी पढें: ‘एक साल तक न खरीदें सोना’, PM मोदी ने देश से की अपील, पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर क्या कहा?

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!