आजमगढ़

Azamgarh news :पुलिस लाइन में पांच दिवसीय वीआईपी सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद आजमगढ़ में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन, आजमगढ़ में दिनांक 16 अप्रैल 2026 से 05 दिवसीय TOT (Trainings of Trainers) वीआईपी सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जनपद के नामित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा विषयों पर विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वीआईपी सुरक्षा का परिचय, एंटी-सबोटाज चेकिंग, बम निरोधी उपाय, कार्यक्रम स्थल सुरक्षा, हेलिपैड सुरक्षा, ड्रोन से सुरक्षा एवं एंटी-ड्रोन तकनीक, कारकेड सुरक्षा, फनल एरिया चेकिंग, HHMD/DFMD चेकिंग, क्लोज प्रॉक्सिमिटी सुरक्षा, मंच सुरक्षा तथा इनर एवं आउटर कॉर्डन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद स्तर पर वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की दक्षता, सतर्कता एवं समन्वय क्षमता को और अधिक मजबूत बनाना है, जिससे भविष्य में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर पर सुनिश्चित किया जा सके।

जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!