खेल

डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर

भारत की राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी संस्था NADA फिलहाल एक्शन मोड में है. IPL 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल किया गया है. जो भी खिलाड़ी रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल हैं, उन्हें NADA को अपनी लोकेशन देनी होगी और परीक्षण के दिन टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना होगा. मगर ये डोप टेस्ट आखिर है क्या और इसमें फेल होने पर क्रिकेटर को क्या सजा मिल सकती है?

क्या होता है डोपिंग टेस्ट?

खेल जगत में अधिकांश एथलीटों को ‘डोपिंग टेस्ट’ से गुजरना पड़ता है. वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) खासतौर पर ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े इवेंट्स में ज्यादा सक्रिय दिखाई देती है. डोपिंग टेस्ट इसलिए करवाया जाता है जिससे पता लगाया जा सके कि किसी एथलीट ने प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया है.

जांच के लिए एथलीट का पेशाब का सैंपल, ब्लड सैंपल, मुंह की लार या पसीने का सैंपल भी लिया जा सकता है. इसमें पता लगाया जाता है कि किसी एथलीट ने स्टेरॉयड्स, प्रतिबंधित पेन किलर दवाएं, टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने या एनर्जी बढ़ाने वाले ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया है. इस टेस्ट का सबसे यहां पहलू ये है कि NADA कभी भी किसी समय बिना बताए एथलीट को डोप टेस्ट के लिए नोटिस भेज सकता है.

फेल होने पर क्या है सजा?

NADA के नियमों की मानें तो डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी एथलीट को 2-4 साल के लिए बैन किया जा सकता है. वहीं बार-बार डोप टेस्ट में फेल होने पर एथलीट को आजीवन प्रतिबंध की सजा भी सुनाई जा सकती है. यह बहुत पुरानी बात नहीं है जब साल 2025 में तमिलनाडु की स्प्रिंटर धनलक्ष्मी शेखर पर 8 साल का बैन लगाया गया था.

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ भी एक बार डोप टेस्ट में फेल हुए थे. फरवरी 2019 की बात है, जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान पृथ्वी शॉ को एक प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करते पकड़ा गया था. बाद में खुलासा हुआ कि शॉ ने गलती से प्रतिबंधित ड्रग का सेवन किया था, फिर भी उन्हें 8 महीने का बैन झेलना पड़ा था. 

यह भी पढ़ें:

भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!