Azamgarh news :अवैध तमंचा-कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थाना के उ0नि0 उमेश चन्द यादव मय हमराह द्वारा रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान त्रिवेणी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अभियुक्त अंकित यादव उर्फ मुनका पुत्र श्याम कन्हैया निवासी ग्राम दाउदपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र लगभग 24 वर्ष के पास से 01 अदद नाजायज तमंचा .303 बोर व 01 मिस कारतूस .303 बोर तथा दूसरे अभियुक्त आकाश राजभर पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम गौरा डिहवा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के पास से 200 रुपये नगद बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरामद मोटर साइकिल को दोनों ने मिलकर सितम्बर 2024 में जनपद न्यायालय आजमगढ़ परिसर से चोरी किया था। उक्त के संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 131/26 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस व 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को समय करीब 03:40 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



