खेल

टीम इंडिया में किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI बहुत जल्द देगी इंटरनेशनल डेब्यू का मौका

कहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग किसी भी खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना सकती है. कुछ ऐसा ही IPL 2026 में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के साथ हुआ, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपने आईपीएल डेब्यू में 4-4 विकेट झटके. खैर हर साल कोई नया स्टार सामने आता है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दूसरे साल तबाही मचा रखी है.

अब खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बहुत जल्द वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका देने की तैयारी में है. सिर्फ 12 मैचों के छोटे से IPL करियर में वैभव एक शतक और 3 फिफ्टी समेट 452 रन बना चुके हैं. उनका कुल स्ट्राइक रेट 228.28 का है. अगर वैभव को भारतीय टीम में आने का चांस मिलता है, तो यह बड़ा सवाल होगा कि वे किसकी जगह लेंगे. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

टीम इंडिया में आएंगे वैभव सूर्यवंशी

रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का चयन कर सकती है. IPL 2026 के समापन के कुछ हफ्तों बाद टीम इंडिया को आयरलैंड टूर पर 2 टी20 मैच खेलने हैं, जो 26 जून और 28 जून को खेले जाएंगे. अगर वैभव को आयरलैंड टूर के लिए चुना जाता है, तो वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं. उनकी उम्र अभी 15 वर्ष है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था.

किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि वैभव टीम इंडिया में किसकी जगह ले सकते हैं? 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आ रही टीम इंडिया की बात करें तो उसके टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अच्छा किया था. तीनों अच्छी फॉर्म में हैं और 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका में नजर आ सकते हैं. टी20 टीम में अभिषेक, संजू और ईशान की जगह पक्की लग रही है.

मगर संभावना है कि BCCI आयरलैंड टूर पर एक युवा स्क्वाड चुन सकती है. ऐसे में की सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो स्क्वाड में चुने जाने पर उन्हें अवश्य ही टीम इंडिया में ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. अगर वैभव को टी20 वर्ल्ड कप 2028 के प्लान में शामिल किया जाता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें बल्लेबाजी के लिए कौन सा बल्लेबाजी क्रम सौंपा जाता है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए यशस्वी जायसवाल, यहां देखें वीडियो 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!