खेल

Asha Bhosle Death: ‘उनका संगीत हमेशा…’, RCB ने आशा भोसले को दी खास श्रद्धांजलि; सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

RCB Tribute To Asha Bhosle: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का रविवार (12 अप्रैल) को निधन हुआ. उनके निधन से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई. खेल जगत में भी उनके निधन का शोक देखने को मिला. आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आशा भोसले को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी. 

आरसीबी का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया. तो आइए जानते हैं कि फ्रेंचाइजी ने दिग्गज सिंगर के निधन पर क्या लिखा. सबसे पहले तो फ्रेंचाइजी ने आशा भोसले की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की. कैप्शन में लिखा गया, “एक अमर आवाज. एक अमूल्य विरासत. उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा. आशा भोसले जी, आपकी आत्मा को शांति मिले.”

शनिवार को ले जाया गया था हॉस्पिटल 

बता दें कि आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया था. उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. आशा भोसले को सीने में इंफेक्शन और थकान के चलते हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. लेकिन अगले दिन मल्टी मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया. 

कब होगा अंतिम संस्कार?

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि फैंस उनका अंतिम दर्शन कब कर पाएंगे. कल यानी सोमवार 13 अप्रैल को 11 बजे लोग लोअर परेल स्थित उनके निवास स्थान ‘कासा ग्रांडे’ में उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. इसके बाद शाम 4 बजे दादर में स्थित शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा. 

आशा भोसले के अवॉर्ड्स 

आशा भोसले को उनके काम के लिए तमाम अवॉर्ड्स मिले. इन अवॉर्ड्स में- पद्म विभूषण (2008), दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (2000), राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1981 और 1986), फिल्मफेयर पुरस्कार (1968, 1969, 1972, 1973, 1974, 1975 और 1979), फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड (1996), फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2001), IIFA Awards (2002),  नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड (1987),  सिंगर ऑफ द मिलेनियम (2000) और  BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2002) शामिल है.

 

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: जब आशा भोसले ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ गाया था गाना, जानें क्या है पूरी कहानी

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!