हिमंता बिस्वा सरमा कर रहे थे चुनाव प्रचार, महिला ने ऐसा क्या किया कि वायरल हो गया वीडियो

असम में 9 अप्रैल को चुनाव है, जिसके लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को एक महिला ने गाल पर चूम लिया. वह धेमाजी में प्रचार कर रहे थे, जहां कई महिलाएं उनके समर्थन में पहुंची थी. कोई उनपर फूल बरसा रहा था, तो कोई मोबाइल में उनकी फोटो खींच रही थी. किसी की आंखों में भावुकता के आंसू थे. मुख्यमंत्री सभी से हाथ मिलाते हुए जा रहे थे, कि अचानक एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और गाल पर चूम लिया. ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इस वीडियो के सहारे विपक्ष ने उन्हें घेरने की कोशिश की, आलोचना की लेकिन हिमंत बिस्व सरमा ने इसी वीडियो के आधार पर कहा कि ये लोगों का उनके प्रति प्यार है, जो 25 वर्षों की तपस्या के बाद प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा, “बच्चों से लेकर माताओं, बुजुर्गों तक, सभी मुझ पर स्नेह और प्यार बरसाते हैं जो मुझे किए गए किस में भी नजर आता है. इस किस में प्रेम, एकता और पवित्रता है, जो रातों रात नहीं मिला. ये 25 सालों की तपस्या से मिला है.”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “बाढ़ हो या कोरोना काल, या बच्चों से जुड़े अभियान हों, मैं हमेशा मदद के लिए सबसे आगे रहा हूं. अगर राजनीती में सच बोलते हैं तो लोग भी आपके प्रति अपार प्रेम दिखाते हैं.” उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “अगर कांग्रेस पूछती है कि लोग उन्हें क्यों नहीं चूमती, तो ये मेरी गलती नहीं है.”
Even after 25 years in politics, the love and affection shown by my people makes me feel truly humbled 🙏🏼
I treasure their love and will always work keeping their interests in mind. pic.twitter.com/W4sX5GNUEQ
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) March 28, 2026
असम विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि असम में पिछले 10 सालों में बीजीपी सरकार ने घुसपैठ को रोका है, हालांकि ये पर्याप्त नहीं है. असम विधानसभा में 126 सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल को है.



