राजनीति

Assam Richest Female Candidate: 37 बैंक खाते, 32 गाड़ियां, असम विधानसभा चुनाव में इस महिला उम्मीदवार की कुल संपत्ति ने सबको चौंकाया

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक उम्मीदवार सबसे अधिक चर्चा में है. इस उम्मीदवार का नाम है सेवली महिलारी. सेवाली बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की प्रत्याशी हैं और कोकराझार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है. सेवाली इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने अपने हलफनामें में बताया है कि उनके 37 बैंक खाते हैं. सेवाली के पास कुल 32 गाड़ियां है. अब आपके मन में भी इस उम्मीदवार की कुल संपत्ति को लेकर सवाल होगा कि आखिर 37 बैंक खातों में कितने रुपये होंगे? आइए जानते हैं  सेवली महिलारी की कुल संपत्ति कितनी है.

कितनी है सेवली की कुल संपत्ति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक सेवली के कुल 37 बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा है. उनके बैंक खाते में कुल 5.26 करोड़ रुपये जमा हैं जबकि हलफनामें के मुताबिक उनकी कुल चल संपत्ति में 12.59 करोड़ रुपये की और 20.03 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इतना ही नहीं गाड़ियों का एक बड़ा काफिला उनके पास है. उनके पास 16 टिपर ट्रक, चार ट्रैक्टर समेत कुल 32 गाड़ियां हैं.

सेवली मोहिलरी के पति और BPF प्रमुख हाग्रामा मोहिलरी की कुल संपत्ति पत्नी से कम है. हाग्रामा मोहिलरी की कुल संपत्ति मात्र 9.17 करोड़ रुपये है.

बदरुद्दीन अजमल से कम है संपत्ति

बेशक आपको सेवली की संपत्ति जनकर हैरानी हो रही होगी लेकिन उनकी कुल संपत्ति एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से कम है. एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के पास कुल 52.43 करोड़ रुपये नकद और 2.17 करोड़ की गाड़ियां हैं. 

असम के CM कितने अमीर

हलफनामें के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पहले से कई गुना बढ़ी है. उनकी और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा की संयुक्त आय 2021 के 17.27 करोड़ से बढ़कर 2026 में 35.16 करोड़ रुपये हो गई है.

कब है असम विधानसभा चुनाव

असम विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम का ऐलान रविवार 15 मार्च को हुआ था. राज्य में चुनाव एक चरण में होगा. राज्य की सभी 126 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा.चुनाव के नतीजे चार मई को आएंगे.

यह भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले

बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान इफ्तार कार्यक्रम में हुए शामिल तो सात अर्धसैनिक बल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!