राजनीति

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 18 मार्च 2026 को हुई. इस बैठक की अध्यक्षता नितिन नबीन ने की. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे. इस बैठक में पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए है.

पुडुचेरी के मन्नादिपेट सीट से ए. नमासिवायम को उम्मीदवार बनाया गया है. ओस्सुडु (एससी) सीट से ई. थीप्पैनथन को टिकट दिया गया है. कालापेट सीट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम को उम्मीदवार बनाया गया है. राज भवन सीट से वी.पी. रामलिंगम को मौका मिला है. इसी तरह मुदलियारपेट सीट से ए. जॉनकुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है. मानावेली सीट से एम्बलम आर. सेल्वम को टिकट दिया गया है. थिरुनल्लार सीट से जी.एन.एस. राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया गया है.

बीजेपी की  पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तैयारी
नेरावी-टी.आर. पट्टिनम सीट से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि माहे सीट से ए. दिनेशन को टिकट मिला है. इस तरह बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी को और मजबूत कर लिया है. उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब चुनाव को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. आने वाले दिनों में यहां चुनाव प्रचार और तेज होने वाला है. पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम , केरल और तमिलनाडु में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तारीख तय कर दी गई है. इसको लेकर अलग-अलग पार्टियों ने उम्मीदवारों के नाम जारी किया है.

ये भी पढ़ें: US Iran War: क्या अमेरिका ने भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक कर बताया पूरा सच

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!