आजमगढ़

आजमगढ़ में दहेज हत्या का मामला:दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या, पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा

आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे के नेतृत्व में की गई, जिनकी सक्रियता और कड़ी निगरानी के चलते लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
मामले के अनुसार, जौनपुर जनपद के ग्राम लखमापुर निवासी बबिता पत्नी विजेन्द्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री करिश्मा (23 वर्ष) की शादी 18 मई 2025 को दिलीप कुमार निवासी कौरागहनी, थाना सरायमीर के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही पति दिलीप कुमार, ननद प्रीती व बीमा तथा देवर मनदीप व संदीप द्वारा दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसे मारपीट कर जलाने का प्रयास भी किया गया और अंततः 16 दिसंबर 2025 को ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर दी।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 480/25 धारा 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।बुधवार को उपनिरीक्षक बासदेव साहनी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में जांच और गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले का वांछित आरोपी संदीप पुत्र बहादुर नोनारी बाजार में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सुबह करीब 11:35 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे के कार्यभार संभालने के बाद से थाना सरायमीर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और त्वरित कार्रवाई के चलते क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होती नजर आ रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है और स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!