खेल

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 खत्म होने के बाद उन्होंने 14 मार्च को वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में शादी रचाई. शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

रिसेप्शन में लगा क्रिकेट सितारों का जमावड़ा

लखनऊ में हुए इस भव्य कार्यक्रम में कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने पहुंचकर चार चांद लगा दिए. सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही जब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस भव्य आयोजन में शिरकत की. फैंस के लिए यह किसी खास मौके से कम नहीं था. हालांकि गौतम गंभीर शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन रिसेप्शन में पहुंचकर उन्होंने इसकी कमी पूरी कर दी. उन्होंने कुलदीप और उनके परिवार से मुलाकात की और काफी देर तक बातचीत भी की.

पूर्व ओपनर शिखर धवन भी अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए. हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने कुलदीप और वंशिका को शुभकामनाएं दीं. दोनों की मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया.

जडेजा और पंत की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक

रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी. वहीं ऋषभ पंत भी इस खास मौके पर नजर आए. पंत इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारी के लिए लखनऊ में ही हैं, ऐसे में उन्होंने समय निकालकर इस समारोह में शिरकत की.

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी रिसेप्शन में पहुंचे और कुलदीप को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ी और खास मेहमान भी इस आयोजन का हिस्सा बने, 

यादगार बना ये खास दिन

कुलदीप यादव का यह रिसेप्शन सिर्फ एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्रिकेट सितारों का बड़ा मिलन बन गया।.अलग-अलग दौर के खिलाड़ी एक साथ नजर आए और इस खास मौके को यादगार बना दिया. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!