खेल

ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल

पाकिस्तान में इस समय नेशनल टी20 कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में एक गेंदबाज ने ऐसी नो-बॉल फेंकी कि हर कोई देखता ही रह गया. इसे नो-बॉल का बाप कहना भी गलत नहीं होगा. यह मामला शनिवार, 14 मार्च का है, जब कराची ब्लूज और लाहौर ब्लूज का मैच खेला जा रहा था.

कराची ब्लूज के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज असद अख्तर ने इमरान खान स्टेडियम में खेले गए मैच में बहुत बड़ी नो गेंद फेंकी, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अख्तर ने पूरे ओवर में एक ही ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 21 रन लुटा दिए. उन्होंने एक ही ओवर में 2 वाइड, 2 नो-बॉल फेंकीं. मगर सबसे ज्यादा चर्चा में उनकी वो नो-बॉल रही, जहां उनका पैर सफेद रेखा से बहुत आगे लैंड हुआ था.

जैसे ही नेशनल टी20 कप की यह घटना सामने आई, लोगों ने इसे 2010 के स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल से जोड़ना शुरू कर दिया, जब मोहम्मद आमिर ने जानबूझकर नो-गेंद की थी. हैरान करने वाली बात यह रही कि अख्तर द्वारा की गई नो बॉल, आमिर की तुलना में बहुत बड़ी रही.

असद अख्तर को अभी बहुत कम अनुभव है और अपने 5 टी20 मैचों के छोटे से करियर में उन्होंने अब तक 8 विकेट लिए हैं. नेशनल टी20 कप में अभी तक 2 मैचों में वो केवल एक ही विकेट ले पाए हैं और 11.25 के इकॉनॉमी रेट से रन लुटाए हैं.

अच्छी बात ये रही कि असद अख्तर की बहुत बड़ी नो बॉल और एक ही ओवर में 21 रन देने का कराची ब्लूज की जीत पर कोई असर नहीं पड़ा. उनकी टीम ने यह मैच 56 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था. कराची ब्लूज की टीम अभी 4 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!