पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक फेज में होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Puducherry Assembly Election 2026 Dates Schedule: चुनाव आयोग ने 15 मार्च यानी आज 4 राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है. जानिए यूटी में कब वोटिंग होगी और नतीजों का एलान कब किया जाएगा.
दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे. निर्वाचन आयोग (ECI) ने पांच राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) के चुनावों का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है.
पुडुचेरी में कब होगी वोटिंग?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि पुडुचेरी में एक चरण में वोटिंग होगी. यहां 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पुडुचेरी के अलावा असम और केरल में भी 9 अप्रैल को मतदान होगा. बता दें कि पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं. मौजूदा समय में यहां एन रंगासामी के नेतृत्व वाली एनडीए सत्ता पर काबिज है. चुनावी बिगुल बजने के बाद यहां एक बार फिर उनके सामने सत्ता में दोबारा लौटने की चुनौती होगी.
पुडुचेरी में किसके बीच मुकाबला?
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सीधा मुकाबला दो गठबंधनों के बीच ही माना जा रहा है. जिसमें एनआर कांग्रेस की अगुवाई वाले NDA गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी और AIDMK शामिल है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन में डीएमके और लेफ्ट पार्टी शामिल है. कांग्रेस सत्ता में दोबारा सत्ता में लौटने का सपना देख रही है तो रंगासामी की अगुवाई वाला गठबंधन फिर सरकार बनाने के लिए जोर लगा रहा है.
इससे पहले साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में पुडुचेरी में बीजेपी और एन रंगासामी की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस गठबंधन को 16 सीटें मिली थीं और बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस गठबंधन को 8 सीटें मिलीं जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं. इस बार कांग्रेस को खोई हुई सत्ता को दोबारा वापस पाने के लिए पूरा जोर लगाना होगा.
Election Dates 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें पांचों राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल



