देश

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार (14 मार्च, 2026) की रात करीब साढ़े 10 बजे उम्मीदवारों में दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने कुल 23 लोगों के नाम जारी किए हैं, जबकि पार्टी ने लिस्ट में 15 सीट अपने सहयोगी दलों को दिया है.

लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने गोलकगंज विधानसभा सीट से कार्तिक चंद्र राय, बिलासीपाड़ा से अमृत बादशा, बिरसिंग जरूआ से वाजिद अली चौधरी, मनकचार से मोहिबुर रहमान, गोआलपारा पूर्व से अबुल कलाम रशीद आलम, दुधनाई से ST के लिए रिर्जव सीट पर किशोर कुमार ब्रह्मा, श्रीजंग्राम से नुरुल इस्लाम, मंडिया से अब्दुल खालिक, चमारिया से रकीबुद्दीन अहमद, रंगिया से प्राणजीत चौधरी, दिमोरिया के SC रिजर्व सीट पर किशोर कुमार बरूआ को उम्मीदवार नियुक्त किया है.

इसके अलावा, न्यू गोवाहाटी से शांतनू बोरा, मंगलदाई से श्रीमती रिजूमोनी तालुकदार, होजाई से श्रीमती झिल्ली चौधरी, ढेकियाजुली से बतास उरांग, रंगापाडा से कार्तिक चंद्र कुर्मी, गोहपुर से डॉ. शंकर ज्योति कुटुम, ढेमजी के ST रिजर्व सीट से सैलेन सोनोवाल, तिनसुकिया से डेविड फूकन, तिंगखोंग से बिपुल गोगोई, देरगांव से श्रीमती सागोरिका बोरा, ढोलाई के SC रिजर्व सीट से ध्रुवज्योति पुरकायस्थ और करीमगंज साउथ से अमिनुर राशिद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस ने किन 15 सीटों को सहयोगी दलों को दिया

असम के 23 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को नियुक्त करने के अलावा कांग्रेस पार्टी ने 15 विधानसभा सीटों को अपने सहयोगी दलों के बीच बांट दिया है. लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी भवानीपुर-शोरभोग, बजाली, पलासबरी, गोवाहाटी सेंट्रल, गोरेश्वर, मोरीगांव, बरहमपुर, बिनाकांडी, बेहाली की SC रिजर्व सीट, सादिया, डिब्रुगढ़, खोवांग, सरुपत्थर, दिपु की ST रिजर्व सीट और अमरी की ST रिजर्व सीट पर अपने सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को नियुक्त करेगी.

असम के चुनाव के पहले खूब हो रही राजनीति

भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम में अगले कुछ समय में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) समेत कई अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल राज्य में अपनी राजनीति चमकाने को लेकर लगातार हाथ-पैर मार रही है. कांग्रेस पार्टी ने असम के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. इस तरह अब तक कुल 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है.

यह भी पढ़ेंः ‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!