खेल

ICC T20I Rankings: संजू सैमसन ने लगाई बड़ी छलांग, ईशान को भी हुआ फायदा, सूर्यकुमार यादव नीचे खिसके; जानें अभिषेक कहां

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें संजू सैमसन ने बड़ी छलांग लगाई है. इसके अलावा ईशान किशन को भी फायदा पहुंचा है. हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रैंकिंग में नुकसान हुआ है. तो आइए जानते हैं कि ताजा अपडेट के बाद किसकी रैंकिंग क्या है.

संजू सैमसन को हुआ तगड़ा फायदा 

टी20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले संजू सैमसन 18 पायदान ऊपर खिसककर रैंकिंग में 22वें नंबर पर आ गए हैं. संजू की रेटिंग 637 की है. बताते चलें कि संजू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे थे. संजू ने 5 मैचों की 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले.

ईशान किशन को हुआ फायदा, अभिषेक टॉप पर 

ईशान किशन दो पायदान ऊपर खिसक गए हैं, जिसके बाद वह रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 871 की हो गई है. ईशान टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 35.22 की औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर ही मौजूद हैं. 

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को हुआ नुकसान 

रैंकिंग में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव दो पायदान का नुकसान हुआ है. अब सूर्या 9वें पायदान पर खिसक गए हैं. उनकी रेटिंग 722 की है. टी20 विश्व कप में सूर्या ने 9 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 30.25 की औसत और 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला.

रैंकिंग के टॉप-5 बल्लेबाज 

रैंकिंग में अगर टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर डाली जाए, तो अभिषेक शर्मा पहले और ईशान किशने दूसरे नंबर पर नजर आते हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर हैं. पाक बल्लेबाज एक नंबर नीचे खिसक गए हैं. इसके बाद एक पायदान नीचे आने वाले इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 792 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं. श्रीलंका के पथुम निसंका पाचवें पायदान पर काबिज हैं. निसंका की रेटिंग 766 की है.

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!