खेल

टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने क्या कुछ कहा, एक क्लिक में पढ़िए सभी के बयान

Pakistani Cricketers Statement on World Champion India: टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को लगातार दूसरी बार जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. इस खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है. इस कड़ी में पूर्व पाकिस्तानी टेस्ट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा कि कोई भी टीम जो सेमीफाइनल और फाइनल में 250 से अधिक का स्कोर बनाती है, वे चैंपियन बनने की हकदार है. टीम इंडिया ने रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 5 विकेट पर 255 रन बनाने के बाद 96 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

जावेद मियांदाद ने भारत के जीत पर कहा

जावेद मियांदाद ने कहा, ‘उनकी टीम (भारत) अब एक मजबूत प्रक्रिया आधारित क्रिकेट ढांचे का फायदा उठा रही है. अगर आप देखें कि वे अब कितनी प्रतिभा तैयार कर रहे हैं, तो ये उनके मजबूत ढांचे की वजह से है. उनके पास बल्लेबाज, स्पिनर या तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है और उनके युवा खिलाड़ी नतीजा हासिल करने के लिए खेलते हैं और उन्हें खेल की जानकारी है.’

भारत को दबाव में खेलने की आदत है – राशिद लतीफ

टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा, ‘हमारे ड्रेसिंग रूम में एक बार ऐसा माहौल था और हम अक्सर जीतते थे.’ पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि भारत की जीत कोई हैरानी की बात नहीं थी, क्योंकि उनके खिलाड़ी अब दबाव में खेलने के आदी हो गए हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप नियमित तौर पर बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचते हैं, तो खिलाड़ी भी जीतने के आदी हो जाते हैं.’

राशिद ने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में निरंतरता और स्थिरता भी उनकी सफलता का एक अहम कारण है, जबकि इसके विपरीत पाकिस्तान में बार-बार बदलाव और बेसब्री ने कई समस्याएं पैदा की हैं.

पाकिस्तान को सीखने की सिकंदर बख्त ने दी सलाह

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज सिकंदर बख्त ने कहा कि जब तक पसंद, नापसंद, चयन और कप्तानी के गलत फैसले लेने की मौजूदा संस्कृति खत्म नहीं होती, तब तक पाकिस्तान की टीम बड़े टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी नाकामियों के लिए बहाने ढूंढना बंद करना होगा और सही फैसले लेने होंगे.’ 

भारतीय क्रिकेट कल्चर की मोहसिन खान ने की तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मोहसिन खान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड लाल गेंद के क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट पर बेहद ध्यान दे रहा है, इसलिए वे ऐसे खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं जो कड़ी मेहनत से आगे बढ़ते हैं. मोहसिन ने कहा, ‘इसके अलावा मुझे भारतीय खिलाड़ियों में कोई असुरक्षा की भावना नहीं दिखती. शायद इसलिए क्योंकि वित्तीय तौर पर उनका बोर्ड उनका बहुत अच्छे से ध्यान रखता है.’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!