खेल

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे

Sanju Samson T20 World Cup Final Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन (Sanju Samosn) ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ संजू ने इतिहास रचते हुए विराट कोहली, मिचेल मार्श और केन विलियमसन जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया. इन दिग्गजों की लिस्ट में संजू सैमसन पहले पायदान पर आ गए हैं. 

दरअसल अब संजू टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स और केन विलियमसन के नाम पर दर्ज था. दोनों ही दिग्गजों ने फाइनल में 85-85 रन बनाए थे. अब संजू 89 रन के साथ लिस्ट में पहले पायदान पर आ गए हैं. लिस्ट में विराट कोहली का नाम 77 और 76 रनों की पारियों के साथ दो बार मौजूद है. 

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा निजी स्कर 

  • संजू सैमसन 89 (46) – भारत बनाम न्यूजीलैंड (2026)
  • मार्लन सैमुअल्स 85*(66) – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (2016)
  • केन विलियमसन 85(48) – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (2021)
  • मार्लन सैमुअल्स 78(56) – वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (2012)
  • मिचेल मार्श 77*(56) – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (2021)
  • विराट कोहली 77(58) – भारत बनाम श्रीलंका (2014)
  • विराट कोहली 76(58) – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (2024)

पिछले तीन मैचों में चला संजू का बल्ला

पिछले तीनों ही अहम मैचों में संजू सैमसन का बल्ला जमकर चला है. वह तीनों ही बार शतक से चूक गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में (वर्चुलअ क्वार्टर फाइनल) संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97* रन स्कोर किए थे. नाबाद रहने के बाद भी संजू शतक से सिर्फ 03 रन दूर रह गए थे. 

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू ने 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के लगाकर 89 रन बनाए. अब फाइनल में भी संजू ने 89 रनों की पारी खेली. इस तरह पिछले तीनों ही मैच में संजू बड़ी पारी खेलने बावजूद शतक से चूके. 

फाइनल में भारत ने बनाया बड़ा टोटल 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255 रन बोर्ड पर लगाए. यह टी20 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा टोटल हो गया. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!