खेल

इस बड़े अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई टीम इंडिया, बन गई पहली टीम; BCCI ने खुद शेयर की न्यूज

2025 महिला ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया को लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है. वर्ल्ड चैंपियन बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकन हुआ है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पिछले साल पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के लिए लॉरेस की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. लॉरेस स्पोर्ट ने मंगलवार को नामांकन की पुष्टि की. यह बड़ी खबर खुद बीसीसीआई ने शेयर की है. 

भारतीय टीम इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है. यह विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन की पहचान है. भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के दौरान महिलाओं के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था.

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, यूरोपीय राइडर कप टीम, फ्रांस की फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन और मैकलारेन फॉर्मूला वन टीम जैसी बड़ी टीमों के साथ नामित किया गया है. 

लॉरेस स्पोर्ट ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य (339) को हासिल किया. इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला खिताब जीता और इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है.”

इसके साथ ही टीम पुरुष लॉरेस वर्ग के लिए नामित हुए भारतीय खिलाड़ियों के खास समूह में शामिल हो गई है, जिसमें विनेश फोगाट (2019), नीरज चोपड़ा (2022), और ऋषभ पंत (2025) शामिल हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!