देश

Iran-Israel War: जंग के बीच तेलंगाना सरकार सतर्क! गल्फ में रह रहे लोगों से कहा- ‘ घबराएं नहीं, मदद…’

तेलंगाना के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री अदलूरी लक्ष्मण कुमार ने सोमवार (2 मार्च 2026) को जगतियाल जिले में मीडिया से बात करते हुए ईरान और गल्फ देशों में रह रहे तेलंगाना के लोगों को पूरा भरोसा दिलाया. उन्होंने साफ कहा कि ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कोई भी घबराए नहीं. राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों मिलकर उनकी मदद करेंगे. मंत्री ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से अपील की कि तुरंत एक स्पेशल सेल बनाया जाए ताकि फंसे हुए तेलुगु लोगों की हर समस्या का समाधान हो सके. साथ ही उन्होंने कहा कि आज विकाराबाद में मौजूद लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी यह मुद्दा उठाएंगे.

मंत्री अदलूरी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि जगतियाल जिले के बहुत से लोग दुबई, कतर और ईरान जैसे देशों में काम कर रहे हैं. हाल ही में मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस बंद होने से हैदराबाद एयरपोर्ट पर 48 फ्लाइट्स रद्द हो गईं. ऐसे में कई परिवार चिंतित हैं. लक्ष्मण कुमार ने कहा, ‘लोग शांत रहें. हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ है. मैंने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि राज्य की ओर से 24 घंटे कंट्रोल रूम बनाया जाए.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि राहुल गांधी आज तेलंगाना दौरे पर हैं और विकाराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हो रहे हैं. वहां इस मुद्दे को उनके सामने रखा जाएगा ताकि केंद्र स्तर पर भी तुरंत कार्रवाई हो.

ईरान और इजरायल के बीच तनाव

पिछले कुछ दिनों से ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के बाद विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. तेलंगाना से हजारों युवा गल्फ देशों में नौकरी करते हैं. ऐसे में मंत्री का यह बयान काफी राहत भरा है. लक्ष्मण कुमार ने जोर देकर कहा कि कोई भी अफवाह पर ध्यान न दे. सरकार ने पहले ही दिल्ली में कंट्रोल रूम बनवा लिया है और अब राज्य स्तर पर भी हर जरूरी कदम उठाया जाएगा. मंत्री ने जगतियाल के स्थानीय लोगों से भी अपील की कि उनके रिश्तेदार अगर विदेश में हैं तो उन्हें फोन करके शांत रहने को कहें. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले पर मुख्यमंत्री और राहुल गांधी दोनों से विस्तार से चर्चा होगी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!